फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Votes will be counted in an impenetrable security circle and will be monitored through CCTV.

Kaushambi News: अभेद्य सुरक्षा घेरे में गिने जाएंगे वोट सीसीटीवी से होगी निगरानी

Tue, 04 Jun 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Votes will be counted in an impenetrable security circle and will be monitored through CCTV.
नवीन मंडी ओसा में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना टेबल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब तीन किलोमीटर परिधि से रूट डायवर्जन किया है। प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता निर्धारित स्थल तक ही वाहन ले जा सकेंगे। मीडियाकर्मियों के लिए भी अलग से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना से जुड़ी सारी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रयागराज से मंझनपुर चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को परसरा में रोका जाएगा। महेवाघाट की तरफ से आने वाले वाहनों को टेवां से रूट डायवर्जन कर पश्चिमशरीरा होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा। मंझनपुर की तरफ से मुख्य चौराहे से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में बनाई गई है। पास धारक मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग प्राथमिक विद्यालय पाता में बनाई गई है।
विज्ञापन

---------

कर्मियों को ओआरएस व ग्लूकॉन-डी का दिया गया डिब्बा
भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना ड्यूटी पर लगे पुलिस के जवानों को ओआरएस और ग्लूकॉन- डी का वितरण किया गया है। पंडाल में एंबुलेंस भी रहेगी। जिससे किसी को बीमार पड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जीते-हारे प्रत्याशियों को सकुशल घर पहुंचाएंगी पुलिस
लोकसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। मतगणना के बाद जीते व दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को एक थानेदार फोर्स के साथ घर पहुंचाएगा। जीता हुआ प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed