{"_id":"588110bb4f1c1bfa7aefe1dd","slug":"voter-manjhanpur-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लालटेन की रोशनी में नहीं होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लालटेन की रोशनी में नहीं होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
विस चुनाव में मतदाताओं को शाम होने पर लालटेन की रोशनी में मतदान नहीं करना होगा। बूथों पर प्रकाश भरपूर रहे इसके लिए विद्युतीकरण का काम तेजी पर है। बूथों के भीतर बोर्ड, बल्ब टंगवा दिए गए हैं। सुनसान इलाके वाले बूथों पर मतदान से दो दिन पहले विद्युतीकरण कराया जाएगा।
मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे के बाद कमजोर दृष्टि वाले मतदाताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। बिजली से प्रकाश का इंतजाम न होने पर मतदाताओं को टार्च, मोमबत्ती व लालटेन के सहारे मतदान करना पड़ता था। प्रकाश का इंतजाम न होने पर मतदाताओं को दिक्कत होती थी, लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव के दौरान एक-एक बूथ रौशन रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने तीनों विधानसभाओं में मतदान कराने के लिए बनाए गए सभी 1147 बूथों का विद्युतीकरण करने का निर्देश एक्सईएन को दिया था। अब तक 70 फीसदी बूथों पर विद्युतीकरण का काम पूरा करा लिया गया है। बचे हुए बूथों पर विद्युतीकरण का काम तेजी से जारी है।
अधिशाषी अभियंता प्रभाकर पांडेय ने बताया कि कुछ बूथ सुनसान वाले स्थानों पर हैं। यहां पर अभी केबिल लगाने पर चोरी होने का अंदेशा है। ऐसे बूथों पर मतदान से दो दिन पहले केबिल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी भी बूथ पर मतदाताओं को अंधेरे में मतदान नहीं करना होगा।