{"_id":"58ac8dff4f1c1b0a53b2484c","slug":"voter-graf","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 फीसदी से अधिक मतदान कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 फीसदी से अधिक मतदान कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के दौरान 75 फीसदी से अधिक पोलिंग कराने वाले प्रधान, सेक्रेटरी व निगरानी समिति के सदस्य सम्मानित किए जाएंगे। इस आशय का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने दिया है। डीपीआरओ के निर्देश के बाद अब बूथों पर पोलिंग प्रतिशत बढ़ना तय है।
विधान सभा चुनाव में रिकार्ड मतदान कराने को लेकर आयोग संजीदा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए गांव-गांव जागरूकता रैली, नाटक, प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। मतदान शुरू होने के 48 घंटे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम प्रधानों, सचिवों व गांवों की निगरानी समिति के सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिले के सभी ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों व निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि मतदान के दिन वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में कोई कोर कसर न रखते हुए एक-एक वोट डलवाएं। जिस ग्राम सभा में 75 से 85 फीसदी वोटिंग होगी वहां के ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व निगरानी समिति के सदस्यों को कलक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।