{"_id":"6660ed2f090db976db0f8634","slug":"vote-percentage-increased-year-after-yearyet-bjp-lost-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112490-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साल दर साल बढ़ा वोट प्रतिशत...फिर भी हार गई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साल दर साल बढ़ा वोट प्रतिशत...फिर भी हार गई भाजपा
Thu, 06 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
2019 में मिले थे 39.28 प्रतिशत वोट,इस बार हासिल किए 40.18 फीसदी मत
मंझनपुर। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। इसके बाद भी पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर हैट्रिक नहीं लगा सके। 2019 के चुनाव में भाजपा को जहां 39.28 प्रतिशत वोट मिला था, वहीं इस बार पार्टी ने 40.18 फीसदी मत हासिल किया।
कौशाम्बी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर भले ही एक लाख से अधिक मतों के अंतर से लोकसभा का चुनाव हार गए हों, लेकिन चुनाव-दर चुनाव पार्टी के मतों में इजाफा हुआ है। खुद आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में कुल 9,15,058 मत पड़े थे। इसमें से पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर ने 3,31,593 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया था। इस चुनाव में पार्टी को 36.24 प्रतिशत वोट मिले थे।
पांच साल बाद वर्ष 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने विनोद सोनकर को ही मैदान में उतारा था। इस चुनाव में लोकसभा क्षेत्र के 9,75,037 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 3,83,009 वोट भाजपा प्रत्याशी को मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 39.28 फीसदी रहा। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने एक बार फिर विनोद सोनकर को हैट्रिक लगाने का मौका दिया। लेकिन वह 1,03,944 मतों के बड़े अंतर से सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज से चुनाव हार गए। जबकि, इस चुनाव में भी भाजपा के वोट में बढ़ोतरी दर्ज हुई। चुनाव में कुल पडे़ 10,10,109 मतों में से पार्टी प्रत्याशी को 4,05,843 वोट हासिल हुए। मत प्रतिशत 40.18 फीसदी रहा, फिर भी चुनाव हार गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पिछले तीन लोकसभा चुनावों में इस तरह से हुआ भाजपा के मतों में इजाफा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्ष कुल पड़े मत भाजपा को मिले मत प्रतिशत
2014 9,15,058 3,31,593 36.24
2019 9,75,037 3,83,009 39.28
2024 10,10,109 4,05,843 40.18