फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vishwa Hindu Parishad is a symbol of self respect of Hindu society

Kaushambi News: हिंदू समाज के स्वाभिमान का प्रतीक है विश्व हिंदू परिषद

Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad is a symbol of self respect of Hindu society
जिले में धूमधाम से मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस
विज्ञापन

फोटो संख्या- 70
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत समिति के सदस्य मोहन लाल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मुख्य रूप से हिंदू समाज के स्वाभिमान का प्रतीक है। इसलिए सभी हिंदू को इससे जुड़ना चाहिए। बृहस्पतिवार को विहिप का स्थापना दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। मोहन लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
अढ़उली, छिमिरछा व गुवारा तैयबपुर में परिषद की ओर से आयोजन किए गए। जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने समाज में विहिप के सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में विहिप के कारसेवकों के बलिदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला मंत्री नीलमणि मिश्र ने बताया कि बिखरे हुए हिंदू समाज को एक मंच पर लाने के लिए विहिप की स्थापना 1964 में मुंबई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की गई थी। विश्व सम्मेलन में सभी मत, संप्रदायों के संत महात्मा, शंकराचार्य, माधवाचार्य, निम्बकाचार्य एक मंच पर मतभेद भुलाकर आए। 25 देशों से 12 हजार हिंदू सम्मिलित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गौरक्षा प्रखंड संयोजक गनेश वर्मा, जगदीश केसरवानी, उमेश केसरवानी, अमित पाठक, भानु प्रताप, रिंकू, रंजीत आदि मौजूद रहे।



श्याम सुंदर नामित हुए सदस्य
फोटो--72
करारी। कस्बे के इंदिरा नगर निवासी श्याम सुंदर केसरवानी को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड में सदस्य नामित किया गया है। यह मनोनयन उप प्रबंधक अंकुर चंद्रा ने 31 जनवरी 2025 तक क़े लिए किया है।



----------
पीसीएस-जे में चयनित श्रुति सिंह का सम्मान
फोटो संख्या-71
कनैली। पीसीएस-जे में चयनित हुईं कनैली निवासी श्रुति सिंह का राधेश्याम सिंह इंटर कॉलेज में सम्मान हुआ। विद्यालय प्रबंधक अभिमन्यु सिंह और आनंद मोहन सिंह ने श्रुति सिंह का मुंह मीठा कराया और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि यह मुकाम पर पहुंच कर श्रुति सिंह ने न केवल अपने विद्यालय और अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर राजेंद्र नाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, रावेंद्र सिंह, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed