फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vinod died due to electric shock while connecting the heater wire at a cock party.

Kaushambi News: मुर्गा पार्टी में हीटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से हुई थी विनोद की मौत

Wed, 25 Sep 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 25 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vinod died due to electric shock while connecting the heater wire at a cock party.
संदीपनघाट कोतवाली के मुजाहिदपुर गांव में सोमवार सुबह धान के खेत में मिले युवक के शव मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। युवक की मौत मुर्गा पार्टी के दौरान हीटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर गांव निवासी विनोद कुमार पटेल (35) की पत्नी रूपा देवी के मुताबिक विनोद रविवार दोपहर 12 बजे किसी के बुलाने पर घर से गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर विनोद की आसपास खोज की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह बस्ती से कुछ दूर महराजिन के धान के खेत में उनका रक्तरंजित शव मिला। शव से चंद कदम की दूरी पर आम के बाग में शराब की बोतल और ताश के बिखरे हुए पत्ते मिले थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि रात में जुआ खेलने के दौरान आपस में हुए विवाद के कारण विनोद की हत्या की गई होगी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही श्रीचंद्र उर्फ सोहरा पासी और उसके भतीजे गुरगुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से युवक की मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। देर रात मुख्य आरोपी श्रीचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी श्रीचंद्र ने बताया कि मुर्गा पार्टी के दौरान हीटर का तार लगाते समय विनोद करंट की चपेट में आकर दीवार से टकरा गया था। इससे उसके सिर में चोट लग गई थी। इलाज के लिए उसे ले जाते कि इससे पहले उसकी मौत हो गई। मौत के इल्जाम में फंसने की डर से रात में उसने अपने भतीजे गुरगुज की मदद से घर के पीछे धान की खेत में विनोद का शव फेंक दिया था। लिखापढ़ी के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed