फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers upset with cattle, besieged BDO

मवेशियों से ग्रामीण परेशान, बीडीओ को घेरा

Thu, 15 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset with cattle, besieged BDO
Villagers upset with cattle, besieged BDO - फोटो : KAUSHAMBI
मवेशियों से ग्रामीण परेशान, बीडीओ को घेरा
विज्ञापन

गोशाला बनवाने के नाम पर बीडीओ ने खड़े किए हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की समस्या को दरकिनार कर बीडीओ ने गोशाला बनवाने के लिए हामी नहीं भरी। इससे ग्रामीणों में आकोश है।

कौशाम्बी विकास खंड के गांवों में यमुना पार से लोग ट्रकों में अन्ना मवेशी लाकर छोड़ देते हैं। इससे धीरे-धीरे मवेशियों की संख्या काफी बढ़ गई। इसे लेकर गांव के लोग परेशान हैं। उन्हें रात-दिन खेत में रहकर रखवाली करनी पड़ती है। शिकायत के बाद भी अफसरों ने गोशाला निर्माण की दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे परेशान मकदूमपुर ढोकसहा, कनैली, ऐगवां, दिया उपरहार सहित कई गांव के लोगों ने सोमवार को बीडीओ कौशाम्बी का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि अन्ना मवेशियों के लिए अगर गोशाला का निर्माण नहीं हुआ तो किसानों को काफी नुकसान होगा। गांव के मनोज कुमार, शिवबाबू सिंह, गुड्डू सिंह, सियाराम मौर्या, मंगरू मौर्या, अजय पांडेय आदि का आरोप है कि समस्या पर बीडीओ ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस बाबत बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीणों से कहा गया कि अगर कोई समाजसेवी मवेशियों को पाल ले तो उसे प्रति पशु 30 रुपये रोजाना सरकार की तरफ से दिया जाएगा। गोशाला निर्माण होने के पहले ग्रामीणों को इस दिशा में काम करने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed