{"_id":"63e82ab93d6ce0ed2208abe7","slug":"villagers-traveling-by-keeping-electric-pole-on-the-canal-kaushambi-news-c-3-1-54074-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: नहर पर बिजली का खंभा रखकर आवागमन कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: नहर पर बिजली का खंभा रखकर आवागमन कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
नहर पर बिजली का खंभा रखकर आवागमन कर रहे ग्रामीण
नेवादा ब्लॉक के सेवढ़ा गांव में नहर पर पुलिया की ग्रामीणों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। नेवादा ब्लॉक के सेवढ़ा गांव की नहर पर पुलिया नहीं बनाई गई है। गांव के लोगों को नहर पर बिजली का खंभा रख कर आना-जाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिया बनाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सेवढ़ा गांव में आने-जाने के लिए मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग पुलिया बनाई गई है। लेकिन गांव के बीच से आवागमन के लिए पुलिया नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस साल से इस जगह पर पुलिया बनाने की मांग करते हुए बराबर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है, लेकिन इस पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण नहर पर विद्युत पोल रखकर आवागमन कर रहे हैं। इस दौरान अक्सर लोग गिर कर चोटहिल भी होते हैं।
-- -- -- -- --
सेवढ़ा गांव में लगभग तीन हजार आबादी है। मुख्य मार्ग पर दो पुलिया बनाई गई है, लेकिन जहां आवश्यकता है वहां पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इससे तमाम दिक्कतें होती हैं। -रमेश पाल
विज्ञापन
-- --
महीने भर पहले गांव की एक महिला खेत जाते समय बिजली के खंभे से नहर में गिरने के कारण घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यहां पुलिया बनाना बहुत जरूरी है।-श्याम रविदास
समस्या की जानकारी नहीं है। फिर भी यदि ग्राम प्रधान की ओर से गांव में नहर पर पुलिया की जरूरत के बारे में लिखित जानकारी दी जाएगी तो विभाग उस पर विचार करेगा।-जगदीश लाल, एक्सईएन, सिंचाई