फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers surrounded kotwali inprotest against the occupation of the cremation ground

श्मशान की भूमि पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
villagers surrounded kotwali inprotest against the occupation of the cremation ground
कोतवाली क्षेत्र के चौपुरवा मजरा रक्सराई गांव में श्मशान की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सरायअकिल थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

चौपुरवा गांव निवासी रामसिंह, छोटेलाल, बुधराम, सियाराम, गुज्जू, मंजय, मनोज, रामचंद्र समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आराजी संख्या 1241 श्मशान भूमि के नाम से दर्ज है। उसी जमीन से होकर ग्रामीणों की आवाजाही के लिए आठ फिट का रास्ता बना हुआ है। बताया कि गांव के ही दबंग ने उक्त भूमि के बगल में एक जमीन का बैनामा कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि उपरोक्त श्मशान की जमीन को भी अपने बैनामा की गई जमीन में जबरन मिलाना चाह रहा है। इससे ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर दबंग उन्हें गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सरायअकिल थाने का घेराव कर दिया। थानाध्यक्ष महेश मिश्रा ने ग्रामीणों से शिकायती पत्र लेकर उन्हें दबंग के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझाबुझाकर सभी को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed