{"_id":"5da373048ebc3e0172327b98","slug":"villagers-protest-in-mla-office-for-housing-kaushambi-news-ald2574284158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मूरतगंज ब्लॉक के फदिलाबाद का मामला, प्रधान-सेक्रेटरी पर मनमानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिए जाने से भन्नाए फदिलाबाद गांव के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित गांव वालों ने चायल विधायक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधान-सेक्रेटरी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि पात्रों को आशियाना नहीं दिए जाने पर जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा।
मूरतगंज ब्लॉक के फदिलाबाद गांव निवासी बाबूलाल, राकेश दिवाकर, अर्जुन सिंह, सुखलाल, चमनलाल, दर्शनलाल, अवधेश कुमार, विकास यादव आदि ने बताया कि प्रधान-सेक्रेटरी ने मनमानी की हद कर दी है। सांठगांठ करके वह चहेतों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिला रहे हैं। जबकि उनके करीबी अपात्र हैं। इन लोगों के पास गाड़ी, घर, दौलत, शोहरत सबकुछ पहले से ही है। वहीं पात्रों को योजना से वंचित किया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो मीना देवी, कैलसिया, सरस्वती सिंह, जुगलाल, अवधेश कुमार, सीता देवी आदि के पास सिर छिपाने की जगह नहीं है। जर्जर हो चुके कच्चे मकान में यह सब जान जोखिम में डालकर गुजर-बसर कर रहे हैं। बताया कि आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रधान-सेक्रेटरी की मनमानी के चलते पात्रता सूची में नाम ही नहीं आया। इसी बात से नाराज गांव वालों ने रविवार को विधायक कार्यालय में प्रदर्शन किया और पात्रों को आवास दिलाने के साथ प्रधान-सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। विधायक संजय गुप्ता सभी को घर दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भी भरोसा दिलाया है।