फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers mobilized against employment servant accused of embezzlement

गबन के आरोपी रोजगार सेवक के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers mobilized against employment servant accused of embezzlement
नेवादा ब्लॉक के नूरपुर गांव में गबन के आरोपी रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नूरपुर गांव के विजय कुमार, शिव कुमार, प्रदीप कुमार, सविता देवी, कल्लू, शंकर सिंह, कल्लू, श्रीपाल आदि लोगों ने बताया कि उनके गांव के रोजगार सेवक ने पिछले दिनों लॉकडाउन में मनरेगा योजना के तहत बिना काम कराए सरकारी खाते से 26 हजार रुपये से अधिक रकम निकाल ली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके ग्राम पंचायत में यह फर्जीवाड़ा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी रोजगार सेवक ने ग्राम सचिव और ब्लॉक के तकनीकी सहायक की मिलीभगत से लाखों रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रामीणों ने जब रोजगार सेवक की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की तो बीडीओ ने बिना जांच के मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बीडीओ द्वारा शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को ग्रामीण जिलाधिकारी सुजीत कुमार से मिले। साथ ही आरोपी रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर डीएम ने डीसी मनरेगा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed