{"_id":"5e46f05e8ebc3ee59a6affb3","slug":"villagers-mobilize-against-garbage-disposal-center-kaushambi-news-ald2685218186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में ग्रामीण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में ग्रामीण लामबंद
विज्ञापन
Villagers mobilize against garbage disposal center
- फोटो : KAUSHAMBI
कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में ग्रामीण लामबंद
सभासद की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सिराथू का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। घनी आबादी के बीच कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कराए जाने से खफा सिराथू कस्बे के नागरिकों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज नगरवासियों ने सभासद की अगुवाई में तहसील में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर केंद्र का निर्माण कहीं और कराए जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
सिराथू कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में आयुष हॉस्पिटल प्रस्तावित है। इसके साथ ही जीजीआईसी जैसे शिक्षा संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद वार्ड की खाली पड़ी भूमि पर नगर प्रशासन करीब 33 लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण करा रहा है। इसे लेकर नाराज मोहल्लावासी शुक्रवार को बिफर पड़े। उन्होंने सभासद हीरालाल की अगुवाई में सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि केंद्र का निर्माण किसी दूसरी जगह पर आबादी से दूर कराया जाए। नगरवासियों का कहना है कि केंद्र का निर्माण दूसरे स्थान पर नहीं कराया गया तो यहां भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों नगरवासी मौजूद रहे।