फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers jammed, stopped under-pass work

अग्रामीणों ने लगाया जाम, बंद कराया अंडर पास का काम

Wed, 06 Jan 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed, stopped under-pass work
Villagers jammed, stopped under-pass work - फोटो : KAUSHAMBI
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अशरफपुर गांव के समीप रेलवे की ओर से बनाए जा रहे अंडरपास का काम मंगलवार को ग्रामीणों के हंगामे के बाद बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जीवनगंज और अशरफपुर मार्ग पर जाम लगाकर कार्यदायी संस्था पर अंडरपास को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। गांव के लोगों का कहना था कि कार्यदायी संस्था ने पहले टी आकार के अंडरपास को बनाने के लिए कहा था, लेकिन अब एल आकार का बनाया जा रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन कार्यदायी संस्था के मैनेजर को सौंपा।
विज्ञापन

मूरतगंज विकास खंड के अशरफपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के चौड़ीकरण के लिए अंडरपास बनाया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रेलवे ने अंडरपास बनाने का जिम्मा डीएफसीसीआईसी कंपनी को दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के अफसरों ने कहा था कि गांव के लोगों को आने-जाने के लिए टी आकार का अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा काली माता देव स्थान को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। आरोप है कि अब कंपनी एल आकार का अंडर पास बना रही है। जिसकी वजह से मरधरा आदि जाने के लिए गांव के लोगों को तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। गांव में किसी भी दुर्घटना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी, एंबुलेंस व पुलिस भी देरी से पहुंचेगी।

इसी वजह से मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जीवनगंज व अशरफपुर के बीच चक्काजाम कर हंगामा किया। गांव के लोगों ने अंडरपास का निर्माण कार्य भी बंद करा दिया। ग्रामीणों ने डीएम को भेजे गए ज्ञापन में अंडरपास को टी आकार में बनाने की मांग की। इस दौरान बाबूलाल, करन सिंह, राकेश कुमार, राधेश्याम, त्रिभुवन, देवचंद्र, छेदीलाल, रामनाथ, छम्मन, मसुरियादीन आदि लोग मौजूद रहे।

Villagers jammed, stopped under-pass work

Villagers jammed, stopped under-pass work- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed