फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers beat up crooks, attempting to rob bullion traders

सराफा कारोबारी को लूटने का प्रयास, ग्रामीणों ने बदमाश को पीटा

Sat, 23 Jan 2021 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up crooks, attempting to rob bullion traders
चरवा कोतवाली के जलालपुर शाना गांव समीप शुक्रवार को शाम सराफा कारोबारी को लूटने का प्रयास कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बदमाश की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बदमाश के पास मिले तमंचे को भी पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के गौहानी कला निवासी शिवा स्वर्णकार की चौराडीह बाजार में सराफा की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे शिवा दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही शिवा चरवा के जलालपुर शाना गांव के अंदर भिखारी का पूरा वाली रोड पर पहुंचा तभी सड़क किनारे झाड़ी में छिपे युवक ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में अपने आप को बचाते हुए शिवा ने मदद के लिए शोर मचाया। शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने हमलावर युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। युवक के पास से एक तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया है। युवक की पहचान समसपुर गांव निवासी गोरे लाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस देर रात तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
बच्चा चोरी करने की उड़ी अफवाह, वायरल हुआ वीडियो
शुक्रवार की देर शाम चरवा के जलालपुर शाना गांव में हुई घटना को लेकर लोग सकते में आ गए। बाइक सवार सराफा व्यवसायी पर हमला कर भाग रहे युवक को लेकर क्षेत्र में बच्चा चोरी कर भागने की अफवाह फैल गई। घटना को लेकर मौजूद रहे लोगों ने पकड़े गए युवक और पूरी घटना का वीडियो क्लिप बना कर वायरल कर दिया। बच्चा चोरी जैसी घटना को पुलिस ने सिर्फ अफवाह बताया है।
कबाड़ी को हमलावरों ने पीटा छीने रुपये
धूमनगंज के भगवतपुर गांव में शुक्रवार की शाम कबाड़ खरीदने गए दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। युवकों ने ग्रामीणों पर पिटाई कर रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवासी मो. जाकिर पुत्र सज्जन कबाड़ खरीदने का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने साथी फैजान पुत्र समीर के साथ धूमनगंज के भगवतपुर गांव की तरफ गया था। आरोप है की जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे, इसी बीच एक युवक ने उसे रोक लिया।

बात बढ़ गई तो वहां ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जाकिर का आरोप है कि लोगों ने तमंचा सटा कर उसके पास से 2500 रुपये छीन लिए और विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर भगा दिया। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पिपरी पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed