{"_id":"608b08238ebc3e8d5621dc06","slug":"villagers-attack-on-police-in-kaushambi-kotwali-garhi-kaushambi-news-ald3050944127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर सील किए मतपेटिका ले जाने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर सील किए मतपेटिका ले जाने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के गढ़वा गांव में बगैर सील किए मतपेटिका ले जाने पर बवाल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस जीप क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर घंटो अफरातफरी मची रही।
मतदान समाप्त होने के बाद कौशाम्बी ब्लॉक के गढ़वा गांव में पीठासीन अधिकारी बूथ संख्या नौ की मतपेटिका सील किए बगैर ही ले जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण भड़क उठे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पीछा कर कौशाम्बी कोतवाली के आगे पोलिंग पार्टी के वाहन को रोक लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के सामने मतपेटिका को सील कराया गया। इससे नाराज ग्रामीण कोतवाली पुलिस और मतदान कार्मिकों पर एक प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के हंगामा करने पर कोतवाल एमपी सिंह ने हमराहियों के साथ लाठियां भाजनी शुरू कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस जीप क्षतिग्रस्त कर दिया।
चक थांबा में भी हुई पुलिस से झड़प, सिपाही जख्मी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के चक थांबा गांव में भी निजी वाहन से मतपेटिका ले जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे एक सिपाही को मामूली चोटे आई हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सदर ब्लॉक के चक थांबा बूथ से तकरीबन 300 मीटर दूरी पर पोलिंग पार्टी को ले जाने वाली बस खड़ी थी। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने सड़क पर खड़ी बस तक ले जाने के लिए मतपेटिका अपने निजी वाहन पर रख लिया। इससे ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों का आरोप था कि एक प्रत्याशी को चुनाव जितवाने के लिए मतपेटिका बदलने का प्रयास किया जा रहा था। इसे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। ग्रामीणों ने पथराव कर एक पुलिस कर्मी को जख्मी कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को लेकर पहुंचे सीओ सिटी केजी सिंह ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर स्थिति संभाला।