{"_id":"68979eb07ddf5dc8cb0fb6df","slug":"villagers-are-troubled-by-the-problem-of-mobile-network-in-tirahar-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-128919-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तिरहार में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तिरहार में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान
Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में फोर-जी मोबाइल नेटवर्क और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचने के लिए भारत सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। यहां तक की इन दिनोंं बीएसएनएल एक रुपये में सिम दे रही है। इसके बाद भी कौशाम्बी के तिरहार में मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलता। बीएसएनएल के साथ ही अन्य ऑपरेअर की सेवाएं यहां फेल रहती है।
भारत डिजिटल हो रहा है। इसके बाद भी तिरहार के लोग मोबाइल से बात करने में भी परेशान होते हैं। उनको घर से बाहर निकलना पड़ता है। भारत नेट योजना से सभी ग्राम पंचायतों तक हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का दावा भी किया जा रहा है। इसके बाद भी सरसवां ब्लाॅक क्षेत्र के महेवाघाट, रायपुर, रानीपुर, हटवा अब्बासपुर, शाहपुर, भारतपुर, भवनसुरी, मुबारकपुर, उमरांवा, पोतनिहा का पूरा, नौबस्ता आदि गांवों में नेटवर्क धड़ाम है। उपभोक्ताओं की तमाम शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
नहीं लगता महेवाघाट थाने का सीयूजी मोबाइल नंबर
नेटवर्क की समस्या के चलते महेवाघाट थाना में बीएसएनएल का सीयूजी मोबाइल नंबर काम नहीं करता। इस पर पुलिस को भी भरोसा नहीं है। यहां पुलिस ने बीएसएनएल के साथ ही निजी ऑपरेटर की सेवा ले रखी है। स्थानीय लोगों की समस्या पर बीएसएनएल के महाप्रबंधक वीके सिंह ने क्षेत्र का जल्द भ्रमण करने का दावा किया है।