फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers and electricity workers stuck, supply restored after 48 hours

डटे ग्रामीण व बिजली कर्मी, 48 घंटे बाद आपूर्ति बहाल

Sun, 12 Sep 2021 06:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 06:24 PM IST
सार

बृहस्पतिवार रात बरसात हो रही थी। इस दौरान फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। पहले लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। भोर तक इनवर्टर भी दगा दे गए। बरसात के कारण उमस भी बढ़ गई। पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।

विज्ञापन
Villagers and electricity workers stuck, supply restored after 48 hours
Villagers and electricity workers stuck, supply restored after 48 hours - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

नरसिंहपुर कछुआ उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को बरसात के दौरान हुए फाल्ट को सही करने में बिजली कर्मियों का पसीना छूट गया। गर्मी से बेहाल कर्मचारी पसीने से तरबतर हो रहे थे और बाहर खड़ी भीड़ लाइन सही होने तक किसी कीमत पर हटने के लिए तैयार नहीं थी। नतीजतन मौके पर सैनी कोतवाली से पुलिस बुलानी पड़ी। देर रात तक कड़ी मशक्कत करने के बाद शनिवार सुबह फाल्ट सही हो सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात बरसात हो रही थी। इस दौरान फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। पहले लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। भोर तक इनवर्टर भी दगा दे गए। बरसात के कारण उमस भी बढ़ गई। पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन


इसे लेकर लोगों का सब्र टूट गया। सैकड़ों की संख्या में उपकेंद्र पहुंचे लोग नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस और बिजली विभाग के अफसरों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। रात भर चली मरम्मत के बाद शनिवार भोर में आपूर्ति बहाल हुई तक जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed