फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Video of young man who cheated people by posing as Inspector goes viral

Kaushambi News: दरोगा बन लोगों से ठगी करने वाले युवक का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Video of young man who cheated people by posing as Inspector goes viral
दरोगा बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक सरायअकिल कोतवाली के फैजुल्लापुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

सरांयअकिल कोतवाली के फैजुल्लापुर निवासी अमन भारती नाम का युवक दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी कर रहा है। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी होते ही एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर सरायअकिल को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने फैजुल्लापुर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक काफी दिन से घर पर नहीं रहता है। पिछले छह महीने से अमन की उसके परिजनों से कोई बातचीत भी नहीं हुई है। परिजनों को उसका ठिकाना भी नहीं पता है। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो जिले से बाहर का है। युवक ने कौशाम्बी में ऐसी कोई घटना को अंजाम नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed