{"_id":"67b0cfee5afb597cbf08543c","slug":"vhp-workers-blocked-the-highway-police-lathicharged-them-case-filed-against-28-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122126-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विहिप कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने भांजी लाठी,28 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विहिप कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने भांजी लाठी,28 पर मुकदमा
Sat, 15 Feb 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
कोखराज में चक्का जाम करते विहिप के लोग। स्रोत: स्वयं
कोखराज कोतवाली के समीप श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच विहिप कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। करीब पांच किलोमीटर तक लगा लंबा जाम किसी तरह पुलिस ने डेढ़ घंटे में क्रमश: खत्म कराया। मामले में विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
घटनाक्रम के मुताबिक महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ शुक्रवार की दोपहर काफी बढ़ गई थी। इस वजह से कोखराज के समीप नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस वाहनों को डायवर्जन प्वाइंटर से निकाले की कोशिश में जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच करीब दो बजे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोखराज थाना के समीप पहुंच गए। पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया।
हाईवे की दोनों लेन में जाम के बीच फंसे श्रद्धालु परेशान होने लगे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक बस भी हाईवे पर आड़ा-तिरछा खड़ा करा दी थी। साथ ही डंडा लेकर सड़क पर हंगामा करने लगे।
पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। काफी देर तक हंगामे के बीच आखिरकार पुलिस को लाठी भांजनी पड़ा। इस पर कार्यकर्ता भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को पास कराना शुरू किया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक हरीश तिवारी की तहरीर पर जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल के अलावा दिनेश पटेल, पुष्पेंद्र पांडेय, कर्तिकेय मिश्र, सुभाष अग्रहरी, शिवम पांडेय, दीपक मौर्य, सर्वेश पटेल, चंद्रकिशोर मिश्रा, अंकित दिवाकर, संदीप जायसवाल, अभिषेक जायसवाल व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-- --
पुलिस श्रद्धालुओं से कर रही थी अभद्रता : अवधेश
जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने बताया कि संगम जाने-आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस अभद्रता कर रही थी। पुलिस और प्रशासन इस जाम को लेकर जरा भी संजीदा नहीं नजर आए। प्रांतीय कार्यालय के निर्देश पर हाईवे जाम किया गया था। उन्होंने चेताया कि यदि पुलिस ने किसी कार्यकर्ता को सताया तो आंदोलन किया जाएगा।