{"_id":"5e7514f18ebc3e6f974aeb30","slug":"vehicles-will-fill-up-on-saira-overbridge-from-31-march-kaushambi-news-ald271506240","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च से सयांरा ओवरब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च से सयांरा ओवरब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
Vehicles will fill up on Saira overbridge from 31 March
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च से सयांरा ओवरब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन
-35 करोड़ की लागत से बना है रेलवे ओवरब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह क्षेत्र सिराथू तहसील के सयांरा रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज जनता की सहूलियत के लिए तकरीबन बनकर तैयार हो चुका है। सेतु निगम इस पर वाहनों का संचालन 31 मार्च से शुरू करने जा रहा है। सबसे पहले डीएम मनीष कुमार वर्मा नवनिर्मित ओवरब्रिज से अपनी कार पर सवार होकर गुजरेंगे।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सयांरा रेलवे क्रासिंग पर 35 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज के निर्माण का तोहफा दिया था। एक जनवरी 2019 से प्रारंभ हुए 18 पिलर वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। सिर्फ आरईवाल पर सेफ्टीवाल और सड़क निर्माण का काम बचा हुआ है। इस कार्य को 31 दिसंबर 2019 तक पूरा होना था। पर, काम में विलंब होने से अब इसे 31 मार्च 2020 को चालू कर दिए जाने की सेतु निगम ने तैयारी कर ली है। सेतु निगम के अवर अभियंता एके कुशवाहा ने बताया कि काम तकरीबन पूरा हो चुका है। 31 मार्च से इस पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। डीएम मनीष वर्मा सबसे पहले अपनी कार से ओवरब्रिज से गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के दोनों तरफ कुछ हिस्से में अभी सड़क निर्माण का काम नहीं हो सका है। लेकिन, वाहनों के गुजरने के लिए जमीन समतल करा दी गई है। इसके ऊपर से वाहनों के गुजरने के हफ्ते भर बाद रात में पक्की सड़क का निर्माण हो जाएगा। सयांरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज से आवागमन चालू होने के बाद लोगों को सहूलियत मिलेगी। जनता को सिराथू फाटक पर लगने वाले जाम में नहीं फंसना होगा। वाहन फर्राटा भरते हुए सयांरा बाईपास से निकल जाएंगे।