{"_id":"676470397826e6a9c10adce4","slug":"vehicle-stuck-in-height-gauge-of-bharwari-railway-gate-jammed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119934-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी रेलवे फाटक के हाइट गेज में फंसा वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी रेलवे फाटक के हाइट गेज में फंसा वाहन, लगा जाम
Fri, 20 Dec 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
भरवारी रेलवे फाटक में बने हाइट गेज में फंसा पिकअप। संवाद
स्थानीय रेलवे फाटक से पहले लगे हाइट गेज में बृहस्पतिवार दोपहर जल्दबाजी के चक्कर में एक पिकअप वाहन फंस गया। इससे फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया। आधे घंटे बाद किसी तरह हाइट गेज में फंसे वाहन को निकाला गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
भरवारी कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए हाइट गेज लगाया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर क्राॅसिंग बंद होने पर हाइट गेज के पास एक पिकअप वाहन उस पार जाने के लिए खड़ा था।
12.10 बजे क्राॅसिंग खुलते ही चालक ने जल्दबाजी के चक्कर में गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। जैसे ही गाड़ी बढ़ी हाइट गेज में फंस गई। इससे क्राॅसिंग के दोनों रास्तों पर जाम लग गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की कवायद के बाद आगे-पीछे करके किसी तरह वाहन को हाइट गेज से बाहर निकाला गया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।