फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Veerangana Durga Bhabhi had learned to make bombs for the country's independence

जयंती पर विशेष : देश की आजादी के लिए वीरांगना दुर्गा भाभी ने सीखा था बम बनाना

Fri, 07 Oct 2022 06:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 06:14 AM IST
सार

सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव में जन्मीं दुर्गा भाभी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया था। वह क्रांतिकारियों की हर योजना का हिस्सा थीं। वह बम बनाने के अलावा अंग्रेजों से लोहा लेने जा रहे क्रांतिकारियों को टीका लगाकर भेजती थीं।

विज्ञापन
Veerangana Durga Bhabhi had learned to make bombs for the country's independence
दुर्गा भाभी - फोटो : Faceebook/VPOI13

विस्तार

देश की आजादी की लड़ाई में वीरांगना दुर्गा भाभी का अहम योगदान रहा। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का न सिर्फ वह सहयोग करती रहीं, बल्कि खुद भी बम बनाना सीख लिया था। दुर्गा भाभी ने देश की आजादी की लड़ाई के लिए बम बनाने में महारत हासिल कर ली थी।

विज्ञापन



सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव में जन्मीं दुर्गा भाभी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया था। वह क्रांतिकारियों की हर योजना का हिस्सा थीं। वह बम बनाने के अलावा अंग्रेजों से लोहा लेने जा रहे क्रांतिकारियों को टीका लगाकर भेजती थीं। उनकी वीरता की गाथा का बखान बीते स्वतंत्रता दिवस को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किया था। 

विज्ञापन

दुर्गा भाभी का आजादी की लड़ाई में योगदान
दुर्गा भाभी को भारत की आयरन लेडी भी कहा जाता है। बताया जाता है कि जिस पिस्तौल से चंद्रशेखर आजाद ने खुद को गोली मारकर बलिदान दिया था, वह पिस्तौल दुर्गा भाभी ने ही आजाद को दी थी। लाला लाजपत राय की मौत के बाद दुर्गा भाभी इतना गुस्से में थीं कि उन्होंने खुद स्कॉर्ट को जान से मारने की इच्छा जताई थी।

शहजादपुर गांव में हुआ था जन्म 
दुर्गा भाभी का असली नाम दुर्गावती देवी था। उनका जन्म सात अक्तूबर 1907 को शहजादपुर गांव में हुआ था। वह भारत की आजादी और ब्रिटिश सरकार को देश से बाहर खदेड़ने के लिए सशस्त्र क्रांति में सक्रिय भागीदार थीं। जब वह भगत सिंह के दल में शामिल हुईं तो उन्हें आजादी के लिए लड़ने का मौका भी मिल गया। दुर्गावती का विवाह 11 साल की उम्र में हुआ था। उनके पति का नाम भगवती चरण वोहरा था, जो हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। इस एसोसिएशन के अन्य सदस्य उन्हें दुर्गा भाभी कहते थे। इसीलिए वह इसी नाम से प्रसिद्ध हो गईं। 

विज्ञापन

आज धूूमधाम से मनाई जाएगी जयंती
सांसद विनोद सोनकर ने शहजादपुर गांव में दुर्गा भाभी के नाम से स्मारक का निर्माण कराया है। तब से हर साल यहां उनकी जयंती पर दिग्गजों का जमावड़ा लगता है। गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता दिलीप तिवारी बताते हैं कि इस बार भी दुर्गा भाभी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed