फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Van Mahotsav: 17.66 lakh saplings planted in a day

वन महोत्सव: एक दिन में रोपे गए 17.66 लाख पौधे

Mon, 05 Jul 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav: 17.66 lakh saplings planted in a day
वन महोत्सव के तहत रविवार को वृहद पौधरोपण की शुरुआत चकबंदी आयुक्त भगेलूराम शास्त्री ने राजकीय क्षय रोग अस्पताल में आम का पौधा लगाकर की। इसी के साथ विभिन्न विभागों के अफसरों ने जिले भर में पौधरोपण किया। इस बीच कोविड में जान गंवाने वालों के परिजनों ने भी अपनों की याद में स्मृति वाटिका में पौधे लगाए। शाम को प्रशासन ने शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य 17.66 लाख पौधे रोपित किए जाने का दावा किया।
विज्ञापन

इस बार शासन की ओर से जिले भर में 21.20 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा 21 लाख 48 हजार 121 गड्ढे खोदवाए गए थे। रविवार को एक दिन में जिले को 17 लाख 66 हजार 700 पौधे लगाने का टारगेट निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

सुबह से ही मनरेगा, वन, पर्यावरण, उद्यान, पंचायतीराज, कृषि संग सभी विभाग अपने लक्ष्य के हिसाब से पौधरोपण कराने में जुट रहे। वृहद पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए शासन ने चकबंदी आयुक्त भगेलू राम शास्त्री को जिले का नोडल अफसर नियुक्त किया था। चकबंदी आयुक्त ने डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, डीएफओ आरएस यादव के साथ मुख्यालय से सटे कोर्रों स्थित राजकीय क्षय रोग अस्पताल पहुंचकर आम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अफसरों ने चिह्नित कई स्थानों पर पहुंचकर पौधे लगाए। इस दौरान नोडल अधिकारी ने अफसरों से कहा कि वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया जाए। साथ ही जिन पौधों का रोपण किया जा रहा है, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बराबर देखभाल सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि वृृक्ष पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वृक्षों से अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियां भी प्राप्त होती हैं। वृक्ष धरा के आभूषण होते हैं। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में पौधरोपण कर रहे हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, क्षेत्रीय वनाधिकारी अनिल कुमार शुक्ल, नित्यानंद पांडेय, सेक्सन अधिकारी अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने आंवला, आम, चितवन, जामुन आदि के पौधे का रोपण किया।
वहीं दूसरी तरफ देहात क्षेत्र में भी पौधरोपण कराया गया। मनरेगा, पंचायतीराज व पर्यावरण विभाग ने कई ग्राम पंचायतों में पौधे लगवाए। डीएफओ ने बताया कि अभियान के तहत एक दिन के लिए जिले को मिला लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बताया पूरे जुलाई में अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा।
-
तीरथ, हज कर वापस आओ, भोज के बदले वृक्ष लगाओ
वन महोत्सव सप्ताह के तहत रविवार को चायल ब्लॉक के गांवों में पौधरोपण के लिए अभियान चलाया गया। एक दिन में ही क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आठ हजार पौधे रोपे गए है। इस अभियान में ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान और सचिवों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
चायल विकास खंड के पहाड़पुर सुधवर गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ विजय शंकर तिवारी ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित कर हरियाली बचाने एवं बढ़ाने की अपील की। कहा कि तीरथ, हज कर वापस आने के बाद लोगों को भोज के बदले पौधे लगाने चाहिए।

बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के तहत चायल ब्लॉक में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को ब्लॉक के प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर आठ हजार पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान में ग्राम प्रधान, सचिव, एडीओ पंचायत, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed