{"_id":"66834a6d56b7fdb535027cf4","slug":"vacate-the-house-otherwise-i-will-kill-you-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113470-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मकान खाली कर दो, वर्ना जान से मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मकान खाली कर दो, वर्ना जान से मार दूंगा
Tue, 02 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के किसान शिवबरन का पड़ोसी ने जीना मुहाल कर दिया है। आरोप है कि पड़ोसी उसकी जमीन के साथ घर पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सोमवार को उसने मामले की शिकायत डीएम और एसपी से की है।
गुलामीपुर निवासी शिवबरन ने बताया कि गांव में सड़क किनारे उसकी एक बीघा छह बिस्वा पारिवारिक जमीन है। इस जमीन के कुछ भाग में मकान बना है। पीड़ित की मानें तो 11 अप्रैल 2023 को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों की टीम पैमाइश कर चुकी है। पैमाइश में साफ हुआ है कि भूमि और मकान उसी का है। उपजिलाधिकारी इस बाबत आदेश भी जारी कर चुके हैं।
आरोप है कि इसके बाद भी दबंग जमीन, मकान पर लगातार कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अभी हाल ही में बगल के नंबर की नाप कराने के लिए आवेदन किया था। एसडीएम ने इसके लिए टीम गठित की थी। आरोप है कि कानूनगो ने विपक्षियों की साठगांठ के कारण टीम में अपनी मर्जी के लेखपालों को रखा।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित की जमीन भी नपवा दी। पीड़ित फिर से नाप कराने के लिए बार-बार आवेदन कर रहा है, लेकिन अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं है। एसडीएम आकाश सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा।