{"_id":"6903c38151e0f26b8906961c","slug":"using-too-much-soap-will-make-your-face-blemish-prone-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131905-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अधिक साबुन का इस्तेमाल आपके चेहरे को बना देगा दागदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अधिक साबुन का इस्तेमाल आपके चेहरे को बना देगा दागदार
Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते डॉ. एमसी पाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों की त्वचा पर असर डालना शुरू कर दिया है। ठंड की शुरुआत और हल्की बारिश के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक साबुन या गर्म पानी के प्रयोग से भी त्वचा की नमी घटती है। इसके अधिक इस्तेमाल से आपका चेहरा दागदार हो जाएगा।
बृहस्पतिवार को हल्की बारिश और ठंड हवा के कारण 100 से अधिक ही मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 30 से अधिक मरीज सूखी त्वचा और एलर्जी के रहे। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. एमसी पाल ने बताया कि सर्दी की शुरुआत में हवा में नमी और तापमान में गिरावट के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है जिससे रूखापन और जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
कई लोगों के हाथ, पैर और होंठ फटने की शिकायतें भी आम हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दिन में दो से तीन बार मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और संतुलित आहार लें। साथ ही, शरीर की साफ-सफाई बनाए रखें और सिंथेटिक कपड़ों की बजाये ढीले सूती कपड़े पहनें।
विज्ञापन
बेटे का इलाज कराने आए खोरा के श्यामू ने बताया कि मौसम बदलते ही खुजली, त्वचा में खिंचाव और रूखेपन की समस्या बढ़ गई है। डॉक्टर ने ठंडी हवा से बचाव के लिए सुबह-शाम हल्का तेल या क्रीम लगाने और धूप में कुछ समय बिताने की सलाह दी है, ताकि त्वचा स्वस्थ और मुलायम बनी रहे।
40 से 45 मरीज रोज हो रहे शिकार
इसी तरह मंझनपुर के अभी ने बताया कि दो दिन से मौसम ठंड होने के कारण गर्दन में रूखापन है जिसके कारण खुजली होती है। इसके कारण जलन होती है। बुधवार को त्वचारोग विभाग की ओपीडी में 135 से अधिक मरीज इलाज कराने आए जिसमें 40 से 45 मरीज इन्हीं परेशानियों से ग्रसित पाए।