{"_id":"64c80509e077c7acbc052da4","slug":"urea-being-sold-at-a-higher-price-in-vidav-society-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1715-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विदांव सोसायटी में अधिक दाम में बेची जा रही यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विदांव सोसायटी में अधिक दाम में बेची जा रही यूरिया
Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के विदांव सहकारी समिति में यूरिया के लिए किसानों से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है।
भटवरिया गांव के लक्ष्मी नारायण, विदांव के अंशुमान राजपूत, राजू प्रसाद, संतोष, अजय कुमार, बकेली के कुलदीप आदि किसानों ने बताया कि सोसाइटी में एक बोरी यूरिया का दाम 267 रुपये है, लेकिन सचिव द्वारा किसानों से 270 बोरी के दर से कीमत वसूली जा रही है। साथ ही प्रति बोरी यूरिया लेने पर एक किलो जिंक के पैकेट लेने के लिए बाध्य किया जाता है। किसानों को एक किलो जिंक की कीमत 75 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ता है।
जिंक लेने से इंकार करने पर यूरिया खाद नहीं दी जाती है। किसानों ने बताया कि इस समय खेती में जिंक की जरूरत नहीं है। फिर भी मजबूरी में लेना पड़ता है। इस बाबत समिति के सचिव रामचंद्र शुक्ला ने बताया कि फुटकर के अभाव में किसानों को 270 रुपये रुपये ले लिया जाता है। रहा सवाल जिंक का तो ऊपर से भेजी गई है। इसलिए यूरिया के साथ जिंक भी दिया जा रहा है।