{"_id":"687aa72beffa91458b0b6d62","slug":"urea-and-dap-were-not-available-till-evening-due-to-server-shutdown-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128085-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शाम तक सर्वर ठप रहने से नहीं मिली यूरिया और डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शाम तक सर्वर ठप रहने से नहीं मिली यूरिया और डीएपी
Sat, 19 Jul 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
अजुहा समिति में खाद लेने के लिए खडे किसान-संवाद
- फोटो : akhnoor news
कस्बे में संचालित किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में शुक्रवार की सुबह से सर्वर ठप रहा। दिन भर किसानों को यूरिया-डीएपी के लिए इन्तजार करना पड़ा। शाम को सर्वर चालू होने के बाद यूरिया व डीएपी की बिक्री शुरू हुई। किसान काफी परेशान हुए।
क्षेत्र में धान की रोपाई का काम 90 प्रतिशत तक हो चुका है। अब धान की फसल के लिए यूरिया व डीएपी की जरूरत है। किसान निजी दुकानों की अपेक्षा इफको केंद्र से यूरिया खरीदना पसंद करते हैं। इसके लिए सुबह से ही समितियों में लाइन लग जाती है। शुक्रवार सुबह भी अजुहा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों की लाइन लगी थी।
केंद्र के सचिव हुकुम सिंह ने बताया कि समिति में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक है। सुबह से ही सर्वर डाउन रहा। इस वजह से यूरिया, डीएपी की वितरण बाधित रहा। साढे चार बजे सर्वर चालू होने के बाद मौजूद किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद मुहैया कराई गई।