{"_id":"65317d7d7fd96da5d301d0e4","slug":"urban-health-and-wellness-centers-will-open-in-10-civic-bodies-health-facilities-will-be-available-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-4333-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 10 निकायों में खुलेंगे अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 10 निकायों में खुलेंगे अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
Fri, 20 Oct 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले की सभी 10 नगर निकायों में एक-एक अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। आठ निकायों भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। दो जगह अभी भवन की तलाश जारी है। इन सेंटरों के खुलने के बाद नगरवासियों को मामूली बीमारियों या टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ग्रामीण अंचल में पहले से ही तमाम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। इसी तरह अब नगरीय इलाकों में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की तैयारी है। जिले में दो नगर पालिका परिषद मंझनपुर, भरवारी और आठ नगर पंचायतें सिराथू, दारानगर कड़ाधाम, अजुहा, करारी, चायल, चरवा, पूरब-पश्चिमशरीरा और सरायअकिल हैं। अजुहा व सरायअकिल को छोड़कर अन्य आठ निकायों में इन सेंटरों के लिए भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। अब इनके प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
उम्मीद है कि 10 से 15 दिन में स्वीकृति मिलने और स्टॉफ की नियुक्ति के बाद इनका संचालन शुरू हो जाएगा। हर सेंटर पर एक चिकित्सक, एक स्टाॅफ नर्स और एक एएनएम की तैनाती होगी। हालांकि लैब टेक्नीशियन नहीं रहेगा। फिर भी खून की वह जांचें होंगी, जो किट के सहारे की जाती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में मिलेंगी यह सुविधाएं
- ओपीडी में चिकित्सीय सलाह
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
- जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीकरण
- प्रसव के पूर्व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं
- किट से होने वाली खून की जांचों की सुविधा
-- -- -- -- -
कहां खुलेगा अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
निकाय - वार्ड
मंझनपुर - सावित्री बाई फुले नगर हाजीपुर पतौना
भरवारी - गौतमबुद्ध नगर, बालकमऊ
सिराथू - जयंतीपुर
करारी - किंग नगर
पूरब पश्चिमशरीरा - आंबेडकर नगर
चरवा - मदनमोहन नगर
दारानगर कड़ाधाम - कुबरी घाट
चायल - हसमतगंज
-- -- -- --
भरवारी में भी खुलेगा यूपीएचसी अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में बस स्टेशन से बाजार जाने वाली रोड पर यूपीएचसी अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चल रहा है। यहां पर एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक स्टॉफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन और दो एएनएम की तैनाती है। प्रतिदिन 40 से 50 मरीज इलाज कराने आते हैं। इसी तरह अब नगर पालिका परिषद भरवारी में भी एक यूपीएचसी अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला जाना है। इसके लिए भवन चिह्नित कर लिया गया है। फर्नीचर और उपकरण भी आ गए हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में केंद्र खुल जाएगा।
सभी 10 निकायों में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने हैं। आठ निकायों में जगह चिह्नित हो गई है। स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। उम्मीद है कि 10-15 दिन में स्वीकृति और स्टॉफ मिलने के बाद सेंटरों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। -शिवली रजा, को-ऑर्डिनेटर, अर्बन हेल्थ