{"_id":"6a14a1fefa02943f9905400d","slug":"uproar-over-division-of-ancestral-land-fir-registered-against-15-people-including-10-named-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-142023-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पैतृक जमीन के बंटवारे में बवाल, 10 नामजद समेत 15 पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पैतृक जमीन के बंटवारे में बवाल, 10 नामजद समेत 15 पर एफआईआर दर्ज
Tue, 26 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अकबराबाद गुहौली गांव में हुई मारपीट के बाद घायल व्यक्ति। संवाद
सरायअकिल के अकबराबाद गुहौली में रविवार देर रात पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद में जमकर मारपीट हुई। कनैली चौकी में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एफआईआर के अनुसार एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि 24 मई की रात करीब 8:30 बजे अकबराबाद गुहौली गांव में दो पक्षों के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे की वजह से विवाद हो गया। घटना में आरोपियों ने एक-दूसरे से गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में दोनों पक्षों की तरफ से आरोपी राजकुमार, शशिकपूर उर्फ गोलू, राजकपूर उर्फ विजय, ओमप्रकाश, कमला देवी, फूल कुमार, मैन्नी देवी, शिवसागर, ननका और विवेक निवासी अकबराबाद गुहौली को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।