फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar over cricket match, assault and sabotage

क्रिकेट मैच को लेकर हुआ बवाल, मारपीट-तोडफ़ोड़

Mon, 16 Nov 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uproar over cricket match, assault and sabotage
Uproar over cricket match, assault and sabotage - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में सोमवार को क्रिकेट मैच को लेकर दो वर्गों के बीच टकराव हो गया। खेल मैदान से शुरू हुई मारपीट घर तक पहुंच गई। एक पक्ष से तीन लोगों की हालत गंभीर देख भड़के लोगों ने दूसरे वर्ग के घर पर चढ़कर मारपीट, तोड़फोड़ की। सूचना पर इंस्पेक्टर कोखराज भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन

घटना से दोनों गांव के लोगों के बीच तनाव है।
नसीरपुर गांव और परऊ मियां के पूरा गांव की टीमों के बीच सोमवार को क्रिकेट हो रहा था। इस दौरान नो बाल को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस पर परऊ मियां की टीम की तरफ से खेल रहे आबिद ने घर जाकर सूचना दी।
विज्ञापन

आबिद की सूचना पर उसका पिता मौके पर पहुंचा और मारपीट के लिए उकसा दिया। उधर, मारपीट होती देख नसीरपुर गांव की टीम से खेल रहे ज्यादातर लोग घर जा रहे थे। मौके पर मिले शनि यादव, आकाश को बल्ले से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। बीचबचाव के लिए रिंकू यादव को भी बेरहमी से पीटा गया। दूसरे पक्ष से आबिद को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परऊ मियां से आए लोग भाग निकले। शनि, आकाश व रिंकू को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने शनि व रिंकू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर घटना से आक्रोशित नसीरपुर गांव के लोगों ने परऊ मियां के पूरा निवासी आबिद के घर पर धावा बोल दिया। घर के बाहर खड़ी बाइक व रखी कुर्सियों को तोड़ डाला गया। बवाल बढ़ता, इससे पहले किसी ने पुलिस को खबर दे दी।

इंस्पेक्टर बलराम सिंह थाने की फोर्स के अलावा भरवारी, मूरतगंज व कल्यानपुर चौकी की फोर्स के साथ परऊ मियां का पूरा पहुंचे। तब तक उपद्रव करने वाले लोग भाग चुके थे। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई। इंस्पेक्टर का कहना है नसीरपुर में जो लोग घायल थे, उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।

Uproar over cricket match, assault and sabotage

Uproar over cricket match, assault and sabotage- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed