फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar, chaos after the death of the injured man in a car collision

कार की टक्कर से जख्मी मिस्त्री की मौत के बाद हंगामा, चक्काजाम

Thu, 27 Jan 2022 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar, chaos after the death of the injured man in a car collision
Uproar, chaos after the death of the injured man in a car collision - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के मूरतगंज बाजार में बीते शुक्रवार को कार की टक्कर से जख्मी वाहन मिस्त्री की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बुधवार को शव घर पहुंचने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने मूरतगंज में कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

एक घंटे तक लोग सड़क पर ही डटे रहे। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी होने के बाद इंस्पेक्टर कोखराज कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के चिकवन का पुरवा निवासी रिजवान अहमद उर्फ पप्पू (35) चार पहिया वाहनों का मिस्त्री था। पप्पू ने मूरतगंज में ही घर बनाकर वहीं पर दुकान खोली थी। बीते शुक्रवार को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर मूरतगंज पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पप्पू को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख एसजीपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घरवाले पप्पू का इलाज लखनऊ के अस्पताल में करा रहे थे, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।
बुधवार को घरवाले शव लेकर मूरतगंज गए तो पता चला कि पुलिस ने चालक को छोड़ दिया है। टक्कर मारने वाली कार पुलिस के कब्जे में है। इसे लेकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

एक घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। इस दौरान मूरतगंज चौकी की पुलिस चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन लोग नहीं माने। करीब एक घंटे बाद कोखराज इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed