{"_id":"56fd5de74f1c1bce3df00105","slug":"up-bord-copy-cheking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीन मंडल की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने में लगे कौशाम्बी के 1600 शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कौशाम्बी में इस बार तीन मंडल के परीक्षार्थियों की कापियां जांचने को आई हैं। इसके लिए 1600 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी। महीनेभर से भी ज्यादा समय तक परीक्षाएं संचालित की गई थी। 30 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का समय बोर्ड ने निर्धारित किया था। पहले दिन बुधवार को परीक्षकों को कापियों की जांच की बारिकियां बताई गई। बृहस्पतिवार से मूल्यांकन का काम शुरू किया गया है। इस बार कौशाम्बी में ओसा स्थित दुर्गादेवी इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कौशाम्बी में तीन मंडल के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 15 अप्रैल तक की जानी है। इसके लिए 1600 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्यूटी पर लगाया गया है।