फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   up board result top five student

यूपी बोर्ड परीक्षा में कौशाम्बी की बेटियों ने मारी बाजी

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
up board result top five student
other
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। हाईस्कूल में 93.33 फीसदी अंकों के साथ जय मां दुर्गा इंटर कालेज अमृतापुर की छात्रा मानसी साहू और इंटरमीडिएट में 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ पूजा इंटर कालेज मरियामई अजुहा की छात्रा पुष्पा देवी ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस साल भी लड़कियों ने अपना जलवा बिखेरा। जनपद के टॉप-10 मेधावियों में लड़कियों ने कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन


बता दें कि दोआबा में इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में 28 हजार 248 और हाईस्कूल में 33 हजार 876 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रविवार को घोषित हुए हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने फिर जलवा बिखेरा। हाईस्कूल में जय मां दुर्गा इंटर कालेज अमृतापुर की मानसी साहू 560 अंकों (93.33 प्रतिशत) के साथ और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूजा इंटर कालेज अजुहा की पुष्पा देवी 474 अंक (94.80 प्रतिशत) हासिल कर जिले में अव्वल रहीं। वहीं धर्मा देवी इंटर कालेज सैनी की हाईस्कूल की छात्रा अल्फिया बानो 551 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही। इसी कॉलेज की सौम्या हाईस्कूल परीक्षा में तीसरे स्थान पर रही। इंटरमीडिएट में अजुहा के पूजा इंटर कालेज की राखी यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज के सचिन ने इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed