फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Board: Recovery from students in the name of experimental examinations

यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नाम पर छात्रों से वसूली

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Recovery from students in the name of experimental examinations
यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नाम पर छात्रों से वसूली
विज्ञापन

ज्यादातर माध्यमिक विद्यालयों में निभाई जा रही औपचारिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा में खेल शुरू हो गया है। विद्यालयों में प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली की जा रही है। शुक्रवार को एक विद्यालय के छात्रों ने तो समूह में डीआईओएस को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन सबकुछ जानने के बावजूद विभागीय अफसर खामोश हैं।
नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रोजाना नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कॉलेजों में चल रही इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में खेल शुरू कर दिया गया है। जिले भर में करीब 377 माध्यमिक विद्यालय हैं, इनमें दर्जनों विद्यालयों में तो नियमित कक्षाएं ही नहीं चलती हैं। कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं, जहां प्रयोगशालाएं हैं ही नहीं। इसके अलावा नियमित तौर पर कक्षाएं संचालित करने वाले राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन विद्यालयों में भी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तकरीबन 22 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 60 फीसदी यानी 12 हजार के आसपास छात्र प्रैक्टिल परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। छात्रों की शिकायत है कि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है। शुक्रवार को शेरगढ़ इंटर कॉलेज के छात्रों ने डीआईओएस से मामले की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

---------------
छात्रों को डरा कर की जा रही वसूली
मंझनपुर। कुछ विद्यालयों में अवैध वसूली के लिए बच्चों को डराया जा रहा है। विद्यालय के जिम्मेदार साफ कहते हैं कि इस पैसे से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बाहर से आने वाले परीक्षक की ठीक ढंग से खुशामद कर दी जाएगी तो प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इनका कहना है
गया प्रसाद इंटर कालेज शेरगढ़ के छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा में वसूली की शिकायत की है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जहां भी शिकायत मिलेगी जांच कराई जाएगी।
एसके सिंह-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed