{"_id":"5e4ade028ebc3eccc902a9cc","slug":"up-board-exam-start-from-today-kaushambi-news-ald2687835138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, तीन जोन 16 सेक्टर में बटा जिला, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, तीन जोन 16 सेक्टर में बटा जिला, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
मंझनपुर। मध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 77 केंद्रों पर सोमवार की देर शाम तक तैयारी की जाती रही। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दोनों तरफ वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्रों की निगरानी के लिए तीन जोनल और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।
केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 प्रभावी रहेगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। डीआईओएस एसके सिंह ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी व द्वितीय पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को तैयारियां चलती रहीं। प्रशासन नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने में व्यस्त रहा। इसके अलावा केंद्रों पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था की जाती रही। शिक्षक अनुक्रमांक के हिसाब से परीक्षार्थियों की लिस्ट चस्पा करने में जुटे रहे। केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी, बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
सोमवार को कई केंद्रों पर छात्र और अभिभावक परीक्षा कक्ष और सीटिंग प्लान की जानकारी जुटाते रहे। कुछ केंद्रों पर तो परीक्षा में नकल के लिए जुगाड़ भी तलाशा गया। इधर, सकुशल बोर्ड परीक्षा कराने के लिए चार उड़नदस्ते लगाए गए हैं। डीआईओएस, बीएसए, एबीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी की अगुवाई में उड़नदस्ते मोबाइल रहकर केंद्रों की निगरानी करेंगे।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट के सामने खुलेगा प्रश्न पत्र
मंझनपुर। जिले में बनाए गए 77 परीक्षा केंद्रों में हर जगह स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इन स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को केंद्रों में कैमरे के सामने प्रश्न पत्र का बंडल खुलवाने और कॉपियां भी उन्हीं के सामने सील कराने का निर्देश दिया है। कॉपी सील होने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच संकलन केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी है।
मोबाइल पर बैन, बिना पास के केंद्रों में प्रवेश नहीं
मंझनपुर। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा सिर्फ पास धारक व्यक्ति को ही केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। केंद्र की सौ मीटर की परिधि के अंदर बगैर पास के कोई भी व्यक्ति नहीं प्रवेश कर सकेगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा के आंकड़ों पर एक नजर-
हाईस्कूल के परीक्षार्थी-24795
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी-20173
------------------------
कुल परीक्षार्थी-45006
-----------------
कुल परीक्षा केंद्र-77
स्टैटिक मजिस्ट्रेट-77
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक-77
कक्ष निरीक्षक-2571
संवेदनशील केंद्र-12
अति संवेदनशील केंद्र 03
जोनल-03
सेक्टर-16