{"_id":"67477447b73d6512e60ada2a","slug":"unrest-in-the-ashrampriests-wife-commits-suicide-kaushambi-news-c-3-1-ald1011-508395-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आश्रम में अशांति...पुजारी की पत्नी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आश्रम में अशांति...पुजारी की पत्नी ने दे दी जान
Thu, 28 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुनिया को भक्ति और प्रेम का संदेश देने वाले संत मलूकदास का आश्रम अशांत है। पुजारी की पत्नी ने बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कड़ा स्थित संत मलूकदास आश्रम के पुजारी शिताकांत पांडेय पिछले कई वर्षों से यहीं पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों से पत्नी निर्मला पांडेय (55) और पुजारी के बीच अनबन चल रही है। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। यह बात वहां रहने वाले अन्य लोगों को भी मालूम थी।
इससे क्षुब्ध होकर निर्मला ने बुधवार दोपहर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर पुजारी को अनहोनी की आशंका हुई। वह पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र इस्माइलपुर पहुंचे। वहां स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शाम चार बजे इलाज के दौरान निर्मला ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की वजह से जहर खाकर जान देने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।