फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unreasonable sand mafia: attempt to kidnap home guards

बेखौफ बालू माफिया: होमगार्ड के अपहरण का प्रयास

Wed, 23 Dec 2020 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Unreasonable sand mafia: attempt to kidnap home guards
Unreasonable sand mafia: attempt to kidnap home guards - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर/कड़ा। जिले से बालू का अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग करने वाले माफिया बेखौफ हो गए हैं। मंगलवार भोर चेकिंग के दौरान पकड़े गए ओवरलोड ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराने जा रहे होमगार्ड को चलती गाड़ी में माफिया के चालक व अन्य लोगों ने जमकर पीटा और उसे अगवा करने का प्रयास किया। इस बीच चले अभियान में एआरटीओ ने 34 ओवरलोड वाहनों को सीज कर 22 लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली के देवीगंज में पखवाड़े भर पहले डस्ट लदे ट्रक के नीचे दबने से वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे आठ बरातियों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन को हिलाकर रख दिया। दरअसल जिस ट्रक के कारण हादसा हुआ वह चित्रकूट जिले से होते हुए महेवाघाट कोतवाली के रास्ते प्रवेश किया था। ओवरलोड होने के कारण वह स्कार्पियोसवार बरातियों के ऊपर पलट गया। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत मंगलवार भोर एआरटीओ शंकर जी सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पांच ट्रकों को उन्होंने लेहदरी के समीप सीज किया। एक ट्रक में होमगार्ड को बैठाकर उन्होंने सीज ट्रक कड़ा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करने को कहा। इस दौरान रास्ते में ट्रक चालक ने होमगार्ड की जमकर धुनाई की और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। इसके बाद ट्रक कुबरी घाट के समीप फंसने पर चालक समेत सभी दबंग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और मालिक की तलाश शुरू कर दी है। एआरटीओ ने बताया कि सोमवार रात से मंगलवार भोर तक चले चेकिंग अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 34 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। जिसमें 16 डंपर व 16 ट्रक शामिल हैं। इन पर 22 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed