फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrolled car rams into bamboo hut, four people injured

Kaushambi News: अनियंत्रित कार बांस की कोठी में घुसी, चार लोग घायल

Thu, 04 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car rams into bamboo hut, four people injured
रायबरेली से इलाज कराकर लौट रहे एक परिवार की कार मंगलवार देर रात नीलगायों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बांस की कोठी में जा घुसी। हादसे में कंपाउंडर समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उदयपुर के शोभासिंह का पुरवा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह राहाटीकर पीएचसी में कंपाउंडर हैं। मंगलवार को वह अपने सेवानिवृत्त शिक्षक पिता योगेंद्र सिंह को इलाज के लिए ऊंचाहार, रायबरेली ले गए थे। उनके साथ चचेरे भाई उपेंद्र सिंह और पुत्र उज्ज्वल भी कार में सवार थे।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे घर लौटते समय ननैया गांव स्थित नहर पुलिया के पास अचानक नीलगायों का झुंड सड़क पार करने लगा। उन्हें बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बांस की कोठी में जा घुसी। हादसे में चारों कार सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में ज्ञानेंद्र और उपेंद्र को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए एम्स रायबरेली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed