{"_id":"610178018ebc3e092a7d28b4","slug":"uncontrollable-truck-crushes-old-woman-death-kaushambi-news-ald311996577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने वृद्धा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने वृद्धा को कुचला, मौत
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के गुरुद्वारा के पास बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने सड़क पार कर रही वृद्धा को कुचल दिया। हादसे में वृद्धा के दोनों पैर कट गए। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के गोहमलवा निवासी रामकली (65) पत्नी मैकू लाल गुरुद्वारा के पास स्थित एक होटल में खाना बनाने और बर्तन धुलने का काम करती थी।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह गुरुद्वारे के पास सड़क पार कर ढाबे पर जा रही थी। इस दौरान पूरामुफ्ती की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्धा को कुचल दिया। हादसे में रामकली के दोनों पैर कट गए। शरीर से खून अधिक निकलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
मौके पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराकर ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया।
देर शाम वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती अरविंद तिवारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।