{"_id":"676db8d46aaf470e3d09b387","slug":"uncontrollable-truck-crushes-8th-class-student-riding-a-bicycle-dies-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120219-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार आठवीं के छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार आठवीं के छात्र को कुचला, मौत
Fri, 27 Dec 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या का पूरा गांव में इरफान की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
चरवा कोतवाली के शहीद चंद्रमणि नगर में बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल सवार आठवीं के छात्र को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटते समय हुआ। स्थानीय नागरिकों ने दौड़ाकर किसी तरह ट्रक रोका और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
चंदई तारा गांव निवासी मकसूद अहमद अमरूद का व्यापार करते हैं। इन दिनों वह अयोध्या का पूरा गांव स्थित अमरूद की बाग में रहकर उसकी रखवाली करते हैं। बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा इरफान अहमद कक्षा आठ में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर इरफान उच्च प्राथमिक विद्यालय रैयादेहमाफी में सामाजिक विषय की परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था।
रास्ते में शहीद चंद्रमणि नगर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर दी। छिटक कर वह साइकिल समेत ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। छात्र को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया।
विज्ञापन
हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।