फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable tractor overturns in canal, driver dies

बेकाबू ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत

Fri, 04 Dec 2020 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor overturns in canal, driver dies
Uncontrollable tractor overturns in canal, driver dies
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोइली का पूरा गांव के समीप बुधवार रात बेकाबू ट्रैक्टर नहर में पलट गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी बेचूलाल (35) ट्रैक्टर चालक था। बुधवार रात वह ट्रैक्टर लेकर पूरब सरावां गांव जा रहा था। इस दौरान पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोइली का पूरा गांव के समीप रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा बेचू इंजन के नीचे दब गया। घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर महेवाघाट केपी सिंह व इंस्पेक्टर पश्चिमशरीरा सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह बेचू के शव को बाहर निकलवाया। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed