{"_id":"62c336c7ff03fb60d77d01d3","slug":"uncontrollable-pickup-crushed-the-bike-rider-died-kaushambi-news-ald3365508102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died
- फोटो : KAUSHAMBI
Link Copied
पुरामुफ्ती कोतवाली के सफदरगंज गांव के पास सोमवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने फतेहपुर गंगा घाट जा रहे बाइक सवार युवक को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुरामुफ्ती कोतवाली के कृष्णा मंदिर निवासी अनिल पटेल का बेटा दीपक उर्फ कल्लू पटेल (24) स्नातक का छात्र था। सोमवार को उसके पड़ोस में रहने वाले आजाद पटेल (45) का बीमारी के चलते निधन हो गया था। शाम पांच बजे आजाद के शव का अंतिम संस्कार फतेहपुर घाट पर होना था। इसमें दीपक भी शामिल होने के लिए साथियों के साथ बाइक से फतेहपुर घाट जा रहा था। जैसे ही वह सफदरगंज गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बेकाबू पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने चालक और पिकअप को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।