फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died

बेकाबू पिकप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Tue, 05 Jul 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died
Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died - फोटो : KAUSHAMBI
पुरामुफ्ती कोतवाली के सफदरगंज गांव के पास सोमवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने फतेहपुर गंगा घाट जा रहे बाइक सवार युवक को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती कोतवाली के कृष्णा मंदिर निवासी अनिल पटेल का बेटा दीपक उर्फ कल्लू पटेल (24) स्नातक का छात्र था। सोमवार को उसके पड़ोस में रहने वाले आजाद पटेल (45) का बीमारी के चलते निधन हो गया था। शाम पांच बजे आजाद के शव का अंतिम संस्कार फतेहपुर घाट पर होना था। इसमें दीपक भी शामिल होने के लिए साथियों के साथ बाइक से फतेहपुर घाट जा रहा था। जैसे ही वह सफदरगंज गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बेकाबू पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने चालक और पिकअप को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died

Uncontrollable pickup crushed the bike rider, died- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed