{"_id":"66fd0cbdd95952a20a02d8ab","slug":"uncontrollable-dcm-trampled-three-people-one-died-on-the-spot-two-seriously-injured-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : बेकाबू डीसीएम ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : बेकाबू डीसीएम ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Wed, 02 Oct 2024 02:35 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मूरतगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मूरतगंज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:35 PM IST
सार
चंदवारी चौराहे के कुछ लोग एक नाई की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई डीसीएम ने दुकान पर बैठे लोगों को रौंद दिया। इससे वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में राजेश कुमार (60) निवासी चंदवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी फोर्स।
- फोटो : संवाद
विस्तार
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चंदवारी चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डीसीएम ने नाई की दुकान पर बैठे तीन लोगों को रौंद दिया। एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब घंटे भर मान मनौवल के बाद लोग सड़क पर से हटे।
विज्ञापन
चंदवारी चौराहे के कुछ लोग एक नाई की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई डीसीएम ने दुकान पर बैठे लोगों को रौंद दिया। इससे वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में राजेश कुमार (60) निवासी चंदवारी की मौके पर ही मौत हो गई। दो सगे भाई भारत लाल और अनोखेलाल निवासी भीकमपुर थाना संदीपन घाट घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। सीओ चायल मनोज रघुवंशी ने समझा बुझाकर करीब एक घंटे के बाद जाम खत्म कराया। मौके पर कई थीनों की पुलिस के साथ ही पीएसी बुला ली गई थी।
विज्ञापन