{"_id":"618bc1a1a3a92561f3750d4b","slug":"uncle-fired-on-nephew-condition-serious-kaushambi-news-ald320079750","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजे को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाधाम कोतवाली के दरियापुरजीता में मंगलवार देर रात चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। फायर की आवाज सुन परिवार के लोग पहुंचे तो हमलावर चाचा भाग निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
दरियापुरजीता निवासी श्रीनाथ का उसके भतीजे श्यामबाबू उर्फ ऊदल (30) से विवाद है। मंगलवार रात करीब दस बजे श्यामबाबू घर के बाहर बैठा था। इस दौरान श्रीनाथ ने पहुंचा और श्यामबाबू को गलौज करने लगा। श्यामबाबू ने विरोध किया तो श्रीनाथ ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से श्यामबाबू की लहूलुहान होकर तड़पने लगा। भतीजे को गंभीर देख श्रीनाथ भाग निकला। उधर फायर की आवाज सुन परिवार व मोहल्ले के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस से श्यामबाबू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। श्यामबाबू का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में कराया जा रहा है। इस बाबत इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या का कहना है कि श्यामबाबू की पत्नी की तहरीर पर श्रीनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छार्पा भी मारा गया। फिलहाल वह पकड़ा नहीं जा सका है।