{"_id":"fbc8f3804e49dd405a4da225a4cf6015","slug":"unclaimed-found-him-innocent-in-the-woods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लावारिस हालत में मिला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लावारिस हालत में मिला मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 17 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा (कौशाम्बी)। अजुहा कस्बे के बरदाही बाजार के समीप सगीर के टीला पर शनिवार की सुबह एक तीन साल का मासूम लावारिस हालत में रोता पाया गया। स्थानीय एक किसान परिवार ने इसे अपने घर में रखा है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
अजुहा निवासी उमाकांत गौतम शनिवार भोर खेत में काम करने अपनी पत्नी के साथ गए थे। अचानक उन्हें बददाही बाजार के समीप ससुर खदेरी नदी किनारे स्थित सगीर के टीले से मासूम के रोने के आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो तीन साल का एक बच्चा रो रहा था। वह जींस और टी शर्ट पहने था। सुनसान जंगल में मासूम के लावारिस हालत में पाए जाने के बाद वे लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे कि कहीं किसी का बच्चा छूट न गया हो। पर, उसे लेने कोई नहीं आया। इस पर उमकांत मासूम को अपने घर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना अजुहा चौकी पुलिस को भी दी। अजुहा चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उमाकांत से कहा कि वे बच्चे को अपनी देख-रेख में अपने यहां रखे रहें।
घटना को लेकर दिन-भर चर्चाआेें का बाजार गर्म रहा। लोग चर्चा करते रहे कि भोर में तीन गाड़ियां पशु बाजार के पास आकर रुकी थीं। उसमें से कुछ लोग उतरकर जंगल की ओर जाने के बाद शीघ्र लौट कार में सवार होकर लौट गए। कयास लगाया जा रहा है कि कहीं मासूम के लावारिस दशा में मिलने के पीछे उनकी भूमिका तो नहीं है। इस बारे में चौकी प्रभारी का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। सच जांच के बाद ही सामने आएगा।