फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   unau se tuta narnarayan ka naata

उनौ से टूटा नरनारायण का नाता

Thu, 27 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 27 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक के पूर्व प्रमुख व उनके परिजन अपने गांव से बेगाने घोषित हो गए हैं। पूर्व प्रमुख व उनके परिजनों का नाम ऊनौ ग्राम सभा की मतदाता सूची के साथ ही मंझनपुर नगर पंचायत की भी मतदाता सूची में दर्ज था। विपक्षी की शिकायत पर जिला मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रमुख व उनके परिजनों का नाम उनौ ग्राम सभा की मतदाता सूची से विलोपित करने का निर्देश सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम को जारी कर दिया है। इस कार्रवाई में पूर्व प्रधान की बहू संगीता मिश्रा भी शामिल हैं। संगीता मिश्रा ऊनौ की ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन


सदर ब्लाक की ऊनौ ग्राम सभा की प्रधान संगीता मिश्रा हैं। संगीता मिश्रा के पति अशोक कुमार अधिवक्ता हैं जबकि उनके ससुर नरनारायण मिश्र सदर ब्लाक के पूर्व प्रमुख और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अधिवक्ता नरनारायण मिश्र मंझनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


संगीता मिश्रा के चुनाव जीतने पर गांव के ही दीपक मिश्र ने ऊनौ व मंझनपुर नगर पंचायत की मतदाता सूची में नरनारायण मिश्र व उनके परिजनों का नाम दर्ज होने की शिकायत करते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई कि इनका नाम ऊनौ ग्राम सभा की मतदाता सूची से काटा जाए। इसके लिए उन्होंने मंझनपुर नगर पंचायत से मिल रहे लाभ का हवाला दिया। जिला मजिस्ट्रेट अखंड प्रताप सिंह ने सदर तहसील प्रशासन से जांच रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने 17 मार्च को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी और शिकायत पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर ऊनौ ग्राम सभा से पूर्व प्रमुख व उनके परिजनों का नाम मतदाता सूची से विलोपित (हटाने की) करने की संस्तुति की।



जिला मजिस्ट्रेट ने जांच रिपोर्ट मिलते ही एसडीएम मंझनपुर व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि नरनारायण मिश्र, बहू व प्रधान संगीता मिश्र, बेटे अशोक कुमार व दीपक कुमार और सुरेंद्र कुमार पुत्र हृदय नारायण का नाम ऊनौ ग्राम सभा की मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जाए। एसडीएम ने आदेश मिलते ही तहसीलदार अर्चना ओझा को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed