फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ujjawala yojna

गैस कनेक्शन पाकर गदगद हुए हजारों गरीब परिवार

Fri, 01 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 01 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ujjawala yojna
other
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की उज्जवला योजना के तहत गुरूवार को हजारों बीपीएल परिवारों में नि: शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। योजना के तहत जिले के लगभग एक लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित ओसा मंडी में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में उज्जवला योजना के तहत आयोजित नि:शुल्क गैस वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अगुवाई कर रहे सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए योजना का क्रियान्वयन किया  है। जिसे जिले में आज अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस योजना के तहत जिले में एक लाख इक्कीस हजार नौ सौ बत्तीस गरीब परिवारों को लाभांवित कराया जाएगा।
विज्ञापन


अपनी बात रखते भाजपा नेता एव चेयर मैन भरवारी संजय गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना है कि 2022 तक में जिले अधिकतर गरीब परिवारों को एक अदद छत मुहैया जरूर करा दी जाएगी। साथ ही मुद्रा श्रण योजना के तहत बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पचास हजार से तीन लाख तक की योजना संचालित है जिसका अधिकतर लोगों ने लाभ भी उठाया है। कार्यक्रम में आद्या प्रसाद पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, रामू विश्वकर्मा, रमेश पाल, माधुरी केसरी, प्रशांत केसरी, श्याम सुन्दर, जीतेन्द्र सोनकर, देवकुमार सोनकर, प्रेमचन्द्र चौधरी, पुष्पादेवी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed