फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths went to fill petrol in the bike, beat up the salesman

Kaushambi News: बाइक में पेट्रोल भरवाने गए दो युवकों ने सेल्समैन को पीटा

Tue, 07 Mar 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths went to fill petrol in the bike, beat up the salesman
बाइक में पेट्रोल भरवाने गए दो युवकों ने सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के कसेंदा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम बाइक में पेट्रोल भरवाने गए दो युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस दौरान सेल्समैन ने दस हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।


सरायअकिल के तिल्हापुर निवासी नंद लाल यादव कसेंदा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे नंदलाल पेट्रोल पंप पर था, तभी कसेंदा के ही तीन युवक एक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और दो सौ रुपये के पेट्रोल भरवाने की मांग करने लगे। आरोप है कि तेल डालने में देरी होने पर युवकों ने सेल्समैन को गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दिया। सेल्समैन ने विरोध किया तो दबंगो ने उसे मारपीट कर बैग में रखा दस हजार रुपये छीन लिए और धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।न के साथ मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed