फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths returning from a pilgrimage on a bike died in an accident

Kaushambi News: दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत

Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from a pilgrimage on a bike died in an accident
धर्मेंद्र सोनकर के रोते बिलखते परिजन। संवाद
करारी के तुर्तीपुर के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक सोमवार की शाम कौशाम्बी स्थित दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीपावली के दिन सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा गांव निवासी निलेश कुमार प्रजापति (21) पुत्र रमेश प्रजापति साथी धर्मेंद्र सोनकर (23) पुत्र गोरेलाल के साथ बाइक से कौशाम्बी स्थित बौद्ध धर्म मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय जब दोनों युवक करारी थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के पास पहुंचे तभी एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार दोपहर शव गांव पहुंचते ही माहौल शोक में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलेश कुमार प्रजापति तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई मुंबई में काम करते हैं। निलेश गांव में माता अनुसुइया और पिता रमेश के साथ रहता था। वह सिराथू कस्बे के एक डेंटल क्लीनिक में नौकरी करता था। जबकि धर्मेंद्र सोनकर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अजुहा कस्बे में पैथोलॉजी संचालित करता था।

धर्मेंद्र सोनकर के रोते बिलखते परिजन। संवाद

धर्मेंद्र सोनकर के रोते बिलखते परिजन। संवाद

धर्मेंद्र सोनकर के रोते बिलखते परिजन। संवाद

धर्मेंद्र सोनकर के रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed